khabar abhi tak

पनागर हत्याकांड का खुलासा : चाची की प्रापर्टी हड़पने भतीजे ने घोंटा था गला, देखें वीडियो

                              घटनास्थल पर पनागर टीआई विपिन ताम्रकार। इनसेट में आरोपी तुलसी।


जबलपुर।
पनागर के खेत में मिली अज्ञात महिला की न केवल शिनाख्त की है बल्कि उसके हत्यारे को भी पुलिस ने खोज निकाला है। महिला को मौत की नींद सुलाने वाला उसका भतीजा ही निकला। महिला की प्रापर्टी हड़पे के इरादे से उसने चाची की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि 16 नवम्बर को पनागर के नरगवां गांव के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला की शिनाख्त निभौरा गांव निवासी फूलबाई कवट के रूप में हुई थी। पुलिस ने छानबीन में पाया कि फूलबाई के पति जीसीएफ में काम करते थे। उनका देहांत हो चुका है। फूलबाई के दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह अपने बेटों और बेटियों के साथ रहती थी। फूलबाई गत एक माह से अपने रिश्तेदार तुलसी केवट के घर पर रह रही थी। 

पुलिस का कहना है कि तुलसी केवट पर संदेह होने पर पूछताछ में आरोपी ने हकीकत स्वीकार कर ली और पुलिस को बताया कि फूलबाई को पेंशन मिलती थी और उसके पास एक एकड़ जमीन थी। उसने फूलबाई को जमीन और पेंशन देने को कहा था, जिस पर फूलबाई आक्रोशित हो गई थी और वह उसके घर को छोड़कर अपने भाईयों के घर जाने लगी थी। मौका देखकर आरोपी ने बीच रास्ते में उसे निपटा दिया। वारदात में ईंट मारकर महिला के सिर पर चोट पहुंचाई थी। महिला के गिरते ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak