khabar abhi tak

एमपी : अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा- आपका नाम पहलगाम हमले की फंडिंग में है, घबराये वकील ने लगा ली फांसी

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद के बरखेड़ी मोहल्ले में सोमवार 24 नवम्बर की देर रात जिला कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता 68 वर्षीय शिवकुमार शर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को एक सुसाइड मिला है, जिसमें लिखा था कि किसी ने उन्हें फोनकर धमकाया और उनका नाम पहलगाम हमले में नाम आने की बात कही।

सुसाइड नोट में शिवकुमार शर्मा ने लिखा, किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन कर धमकाया था कि पहलगाम हमले के आतंकी आसिम जोजी के लिए उनके एचडीएफसी खाते से फंडिंग में नाम आ गया है। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि उन पर देशद्रोही होने की छाप लगने से वह उसे सह नहीं पाएंगे। साजिश में उनका नाम आ गया है।

जहांगीराबाद थानाप्रभारी मान सिंह के मुताबिक 68 वर्षीय शिवकुमार शर्मा बरखेड़ी इलाके में रहते थे। वे वरिष्ठ अधिवक्ता थे और वर्तमान में वकालत करते थे। सोमवार की रात उन्होंने अपने घर में फांसी लगा ली। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर जांच शुरू की।

मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मौके से सुसाइड एक नोट मिला है जिसमें उन्होंने लिखा पिछले दिनों उनके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था। उसने कहा था कि तुम्हारा नाम हाल ही में पहलगाम हमले में हुए आतंकी हमले के आतंकियों की फंडिग में आ गया है। आतंकी साजिश में में तुम्हारे बैंक खाते से फंडिंग की गई। यह फोन आने के बाद से वे तनाव में रहने लगे थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak