khabar abhi tak

पेड़ से टकराई मोटर साइकल के परखच्चे उड़े, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

 

मंडला। एमपी के मंडला स्थित मवई में देर रात अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई मोटर साइकल के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार युवक सालिकराम धुर्वे की मौत हो गई। वहीं भजनकुमार धुर्वे के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भरती कराया गया है। जहां पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।                                                                                                                                                             
                                पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम ढाबा समनापुर जिला ङ्क्षडडौरी निवासी सालिकराम पिता रामकुमार धुर्वे व भजन कुमार पिता लालसिंह धुर्वे बाइक क्रमांक एमपी 52 जेड ए 9732 से सारस डोली से मवई की ओर रवाना हुए। इस दौरान सामने से आ रहे भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में मोटर साइकल सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के कारण मोटर साइकल के परखच्चे उड़ गए,वहीं सालिकराम व भजन कुमार के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दोनों युवक खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े रहे, तड़के चार बजे के लगभग लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को उपचार के लिए मवई अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान सालिकराम धुर्वे की मौत हो गई। वहीं भजनकुमार की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak