khabar abhi tak

ओमती थाना बना रणभूमि ! संगठन भिड़े, लाठी चली, देखें वीडियो



जबलपुर।
सामाजिक और जन संगठन मंगलवार को ओमती थाने के सामने भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर लाठियां चलाईं। पुलिस ने हस्तक्षेप करके मामला शांत किया। सामाजिक संगठन का आरोप था कि उन पर पुलिस की मौजूदगी में आसामाजिक तत्वों ने लाठियां चलाई हैं, वे थाने सिर्फ ज्ञापन देने आए थे।


ओमती थाने के सामने मंगलवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब कुशवाहा जन जागृति विकास समिति एवं सम्राट अशोक क्रांति सेना मानसभवन की घटना को लेकर ज्ञापन सौंपने आए थे। ज्ञापन देने के बाद संगठन लौट रहा था तभी हाईकोर्ट चौराहे की ओर से लाठी लेकर महिला-पुरूष आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट का बचाव करने में भगदड़ मच गई थी। मौके पर कुछ लोगों ने लाठियां छीनकर आरोपियों पर हमला किया था। उधर, यह सामने आया कि अचानक हुए इस हमले में पुलिस दोनों ओर के लोगों को बचाने में लग गई थी। पुलिस का कहना है कि घायलों को मुआवजा के लिए अस्पताल भेजा है और मामले की जांच की जा रही है। दोपहर तक दोनों ओर से कोई भी शिकायत नहीं आई थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak