khabar abhi tak

किसान दम्पति की करंट लगने से मौत, नदी से मोटर निकालते वक्त हादसा, पति को बचाने दौड़ी पत्नी भी चपेट में आई..!


मंडला। एमपी के मंडला स्थित ग्राम अतरिया पिंडरई में थावर नदी में आज मोटर निकालते वक्त किसान राधे कुलस्ते व उनकी पत्नी सीमा की करंट लगने से मौत हो गई। नदी में पति व पत्नी को तारों के बीच फंसे देख आसपास के ग्रामीणजनों में चीख पुकार मच गई। जल्दी से विद्युत प्रवाह बंद किया गया। लेकिन उस वक्त तक देर हो चुकी थी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।  

                              पुलिस के अनुसार ग्राम अतरिया निवासी किसान राधे कुलस्ते उम्र 36 वर्ष नदी में उतरकर विद्युत मोटर निकाल रहे थे। इस दौरान मोटर से पानी में करंट फैल गया। जिसकी चपेट में राधे आ गए। पति राधे को देख पत्नी सीमा बचाने के लिए पानी में उतरी तो वे भी करंट की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। किसान दम्पति को करंट लगते देख आसपास काम कर रहे ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। इस बीच कुछ लोगों ने विद्युत प्रवाह बंद किया लेकिन देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजकुमार हिरकने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम नैनपुर अस्पताल भेजा दिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak