बीएलओ डेटा सही, पूरा और समय पर भेजें:गहलोत

 



SIR अभियान तेज करने मैदान में उतरे जिला पंचायत सीईओ 

जबलपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की गति तेज करने आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत ने विधानसभा मझौली क्षेत्र के पाटन एवं मझौली विकासखंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।उन्होंने इंद्राना (बूथ 152), बनकेड़ी (बूथ 159) और पौडीराजघाट (बूथ 121) में पहुँचकर चल रहेकार्यों की वास्तविक समीक्षा की व बीएलओ व स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए।

-गणना प्रपत्र तुरंत  ऑनलाइन अपलोड हों

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने कहा कि गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) का तुरंत डिजिटाइजेशन और ऑनलाइन अपलोड होना आवश्यक है, ताकि SIR की प्रगति तेज़ हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का सही वितरण, भराई और गुणवत्तापूर्ण डाटा संग्रह सुनिश्चित किया जाए। सीईओ अभिषेक गहलोत ने अधिकारियों से कहा कि मतदान केंद्रों का निरीक्षण समय-समय पर अनिवार्य रूप से कराया जाए और यदि किसी स्तर पर कोई समस्या आती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की ड्यूटी तत्काल लगाई जा सकती है।

-अब ये करना ही होगा

मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण

गणना प्रपत्रों का तुरंत डिजिटाइजेशन और ऑनलाइन अपलोड

प्रपत्रों के सही वितरण और भरने की निगरानी

बीएलओ को गुणवत्तापूर्ण डेटा संग्रह का निर्देश

समय-सीमा के भीतर पूरे कार्य को सुनिश्चित करने पर जोर

कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान

आवश्यकता अनुसार अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी

SIR की प्रगति तेज़ करने के लिए फील्ड पर फोकस

प्रत्येक मतदान केंद्र की स्थिति की निरंतर समीक्षा आवश्यक



Post a Comment

Previous Post Next Post