khabar abhi tak

स्कॉलरशिप के रुपयों से छात्र ने खरीदी पिस्टल, बेचने पहुंचा तो पुलिस ने किया गिरफ्तार,

 

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा में पुलिस ने एक ऐसे छात्र को गिरफ्तार किया है, जिसने स्कॉलरशिप के रुपयों से पिस्टल खरीदी। इसके बाद वह बेचने के लिए पहुंचा तो पुलिस ने छात्र अंकित झिनझोनकर को पकड़ लिया। पुलिस ने अंकित के अलावा एक और युवक हर्ष तिवारी को भी पकड़ा है। 

                                    पुलिस को पूछताछ में आरोपी अंकित झिनझोनकर उम्र 23 वर्ष निवासी मऊ  ने यह पिस्टल अपनी स्कॉलरशिप के पैसे से खरीदी थी। जो हर्ष उर्फ अनुराग तिवारी 23 वर्ष निवासी पंचशील कॉलोनी ने बेची थी। हर्ष पहले से ही अवैध हथियार तस्करी में लिप्त है। वह खरगोन से आए तस्कर से 15 हजार रुपए में पिस्टल खरीदता फिर आगे आगे बेचता था। आरोपी हर्ष का आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर है। उसके खिलाफ हत्या, मारपीट व आम्र्स एक्ट के मामले पहले से दर्ज हैं। दो माह पहले वह नरसिंहपुर सेंट्रल जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। रिहाई के बाद भी वह हथियारों की तस्करी में लगा रहा। पिछले महीने भी कोतवाली पुलिस उसके पास से पिस्टल बरामद कर चुकी है। आज पुलिस ने अंकित को पकड़ा इसके बाद पूछताछ में हर्ष तिवारी नाम सामने आया तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी-

-अंकित पिता रामेश्वर झिनझोनकर उम्र 23 वर्षए निवासी मऊ, थाना मोहखेड़

-हर्ष उर्फ अनुराग पिता मनीष तिवारी उम्र 23 वर्ष निवासी पंचशील कॉलोनी  कोतवाली


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak