थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र
जबलपुर। प्रेम नगर पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले सिविल इंजीनियर अर्जुन सिंह थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नैनो मटेरियल पर बेवाक बोले। इन्होंने नैनो प्रोद्योगिकी की क्षमताओं को उजागर करते हुए कहा कि भविष्य में पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और संरचनाओं के दीर्घकालिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है। सम्मेलन विश्व भर से आए संरचनात्मक अभियंताओं, विशेषज्ञ और शोधकर्ता सहित अन्य शामिल थे। यह सम्मेलन थाईलैंड के संस्थान कासेतसार्ट यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ। सम्मेलन में वैश्विक स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए विचारों और सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
