khabar abhi tak

टीटीई का मोबाइल छीनकर भागे मोटरसाइकिल युवक


दो वारदात, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

जबलपुर। रेलवे में पदस्थ एक टीटीई का मोबाइल छीनकर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक भाग गए। रविवार की रात दूसरी वारदात विजयनगर क्षेत्र में हुई। दोनों वारदातों में पैदल चल रहे व्यक्तियों का मोबाइल छीना गया है। पुलिस रिपोर्ट पर छानबीन की जा रही है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि अंबेडकर चौक निवासी रंजीत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह भारतीय रेलवे में टी.टी.ई. के पद पर कार्यरत है। रविवार रात रेलवे स्टेशन से मोबाईल पर बात करते टहलते हुए अपने घर की तरफ आ रहा था। रात 9.20 बजे जैसे ही बीएसएनएल आफिस के सामने पहुंचा तभी पीछे से एक मोटर साइकिल में तीन अजात लडके आये और मोटर साइकिल में पीछे बैठे लड़के ने उसके हाथ से मोबाईल झपट लिया और तेजी से भाग गये। 

इसी तरह विजय नगर थाने में विकास नगर निवासी रामकिंकर सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह रात 9 बजे के मोबाईल पर बात करते टहलते हुए एसडीआई चौक की तरफ आ रहा था। जैसे ही अग्रलोक प्रापर्टी के सामने पहुंचा तभी पीछे से एक मोटर साइकिल में तीन अजात लडके आये और मोटर साइकिल में पीछे बैठे लड़के ने उसके हाथ से मोबाईल झपट लिया एवं तीनों तेजी से भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak