khabar abhi tak

बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 6 की मौत, 7 लोग गंभीर

शेखपुरा. बिहार के शेखपुरा में आज मंगलवार 25 नवम्बर की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. ट्रक और सवारियों से भरे आटो में टक्कर में 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 7 लोग गंभीर रूुप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 33 ए परमीशन सड़क पर हादसा हुआ. सीएनजी ऑटो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. 6 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. घटना में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना इतना भयानक था कि जेसीबी की मदद से वाहन में फंसे शव को निकाला गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि गलत दिशा से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सीएनजी ऑटो में टकरा गया, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया. लोगों की चीख पुकार मच गई. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंचकर जांच करने में जुट गई है.

लोगों ने किया सड़क जाम

शेखपुरा सिकंदरा रोड पर मनिंडा गांव के पास हादसा हुआ. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से लोग काफी आक्रोशित हैं. उनका कहना है कि आए दिन इस तरह की घटना का डर बना रहता है. प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak