युनिटी मार्च में भाजपा का कदमताल, दिल्ली ब्लास्ट के मृतकों को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

 

 




दो दिवसीय पदयात्रा का शानदार शुभारंभ

जबलपुर । देश के प्रथम गृहमंत्री लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल 150 वीं  जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरदार यूनिटी मार्च  का आयोजन किया गया। इस दो दिनी पदयात्रा के पहले दिन का मार्च भारत माता चौक सदर से प्रारंभ होकर गणेश चौक, कटंगा तिराहा, गोरखपुर से होते हुए आदि शंकराचार्य चैक पर संपन्न हुआ। मार्च का सिलसिला कल भी जारी रहेगा। इस मौके पर लोकसभा सांसद आशीष दुबे, भाजपा नगराध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक  अशोक रोहाणी,अभिलाष पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित समस्त जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

-ब्लास्ट के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर भाजपा के नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने दिल्ली ब्लास्ट के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा एवं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post