khabar abhi tak

शादियों में सप्लाई होने आया था ढाई क्विंटल नकली पनीर, खाद्य विभाग की दबिश में खुलासा..!

 

रीवा। एमपी के रीवा में खाद्य विभाग की टीम ने आज स्नेह ट्रेडर्स पर छापा मारकर करीब ढाई किलो नकली पनीर पकड़ा है। शादियों में खपाने के लिए उक्त पनीर प्रयागराज से बुलवाया गया था। 

                            खाद्य अधिकारियों ने बताया कि शादी सीजन में डिमांड बढऩे पर कुछ व्यापारी मुनाफे के लिए नकली पनीर बाजार में उतार रहे हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। विभाग ने पूरे स्टॉक को जब्त कर दुकान को सील कर दिया है। उन्होंने कहा कि शादी के सीजन में नकली पनीर की सप्लाई बढऩे की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर टीम ने कार्रवाई की। स्नेह ट्रेडर्स से ढाई क्विंटल एनालॉग पनीर को जब्त किया गया हैए सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और दुकान को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak