khabar abhi tak

संघ की समाज से संवाद की पहल: महाकौशल में घर-घर अभियान की शुरुआत

 


10 विभाग, 34 जिलों में महा-संपर्क अभियान कल से

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे विशेष व्यापक गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत महाकौशल प्रांत में यह अभियान रविवार, 30 नवंबर 2025 से प्रारंभ होगा। प्रांत प्रचारक प्रमुख विनोद दिनेश्वर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक घर से सीधे संवाद स्थापित करना और विविध सामाजिक विषयों पर सकारात्मक संवाद को विस्तार देना है। महाकौशल प्रांत के 10 विभागों और 34 जिलों में फैले 23,914 ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों की 894 बस्तियों में यह संपर्क किया जाएगा। अभियान के दौरान कुल 65 लाख से अधिक परिवारों तक पहुँचने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक क्षेत्र में 5-5 स्वयंसेवकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है, जिनमें 2-2 मातृशक्तियों को भी शामिल किया गया है, ताकि संपर्क कार्य अधिक प्रभावी और व्यापक हो सके।

-विचारों को पहुंचाना उद्देश्य

संपर्क के दौरान प्रत्येक घर में भारत माता का स्टीकर लगाने के साथ संघ की जानकारी वाला पत्रक भी भेंट किया जाएगा। टोली के सदस्य समाज परिवर्तन की दृष्टि से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। प्रांत प्रचार प्रमुख ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य घर-घर जाकर समाज की बातों को सुनना, संवाद बढ़ाना और राष्ट्रहित से जुड़े विचारों को सरल भाषा में पहुँचाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak