khabar abhi tak

' तेरे मां-बाप ने काम नहीं सिखाया ', कहते हुए मायके छोड़ा, पति पर मामला दर्ज


जबलपुर।
शादी के हुए एक साल। तीन माह बाद ही पत्नी पर प्रताड़ना और फिर दहेज की मांग। ऐसा वाक्या है हनुमानताल के ढलगर मोहल्ला का। यहां एक नवविवाहिता से प्रताड़ना के साथ मारपीट शुरू हो गई। प्रसव के बाद मायके का रास्ता दिखा दिया और कहा जब तक मोटरसाइकिल नहीं मिलेगी, तब तक तुम्हे वहां आने नहीं मिलेगा। ऐसे मामले में पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हनुमानताल पुलिस ने बताया कि ढलगर मोहल्ला निवासी इसरा बानो ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मायका ढलगर मोहल्ला और ससुराल अहमद नगर मंे है। उसकी शादी नौसाद हुसैन से 20 अक्टूबर को परिवार वालों की मर्जी से मुस्लिम रीती रिवाज से हुई थी। उसके पति इलेक्ट्रीशियन है। शादी के 3 माह बाद से ही पति नौसाद हुसैन घरेलू बातांे को लेकर टोकने लगे थे। बोलते थे कि तुझे तेरे तेरे मां-बाप ने काम नही सिखाया है। बार उसके साथ मारपीट भी की थी। उसने अपनी ननद, ससुर को बताई कि पति उसके साथ मारपीट करते है तो ननंद नाजरीन बानो व ससुर सज्जाद हुसैन बोलने लगे कि यदि नौसाद की शादी कही और करते तो अच्छा दहेज मिलता। तेरे मां-बाप ने दहेज मे कुछ नही दिया है। उसके पति ननद, ससुर दहेज में मोटर साईकल, ड्रेसिंग न मिलने को लेकर उसे परेशान करने लगे थे। इसी बीच में गर्भवती हो गई थी तो मायके में किसी को नहीं बताई उसे लगा था कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा। सातवां महिना चल रहा था तभी पति ने मायके में छोड़ दिया और बोला कि जब तेरे मां-बाप मोटर साईकल दे तो ही वापस ससुराल आना। 29 सितंबर को एल्गिन में आपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया, बेटी व उसे देखने के लिये पति नही आये। दस्तावेज ससुराल वालो के पास थे। दस्तावेज मागने के लिये पति को फोन किया पति बोले कि पहले मोटर साईकल दिलाओ फिर आधारकार्ड मिलेगा जिसके बाद से ससुराल से कोई देखने नहीं आया है न ही पति ने उससे संपर्क किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak