khabar abhi tak

रेलवे स्टेशन पर यात्री पर टूट पड़ा अवैध वेंडर, जीआरपी मौके पर पहुंची, देखें वीडियो

 



जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक यात्री पर अवैध वेंडर टूट पड़ा। वेंडर ने यात्री के साथ मारपीट की। डंडा उठाकर यात्री को मारने दौड़ा। मौके पर अन्य सहयात्रियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका। इस बीच सूचना मिलते जीआरपी मौके पर पहुंच गई थी। वेंडर को अपने साथ थाने ले आई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को मुंबई-बनारस महानगरी एक्सप्रेस में रात 7-30 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 पर उस वक्त हंगाम हो गया, जब एक यात्री और अवैध वेंडर के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट होने की नौबत आ गई। मौके पर अवैध वेंडर ने यात्री को पीट दिया। मारपीट से उत्तेजित हुए वेंडर यात्री पर लाठी लेकर दौड़ पड़ा। इस बीच अन्य यात्रियों ने उसे रोक दिया।

बताया जा रहा है कि इस बीच कुछ लोगों ने जीआरपी थाने को सूचना दे दी थी। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंच गई थी। जीआरपी ने अवैध वेंडर को पकड़ लिया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak