khabar abhi tak

वाहन चोरी करने में बदमाश ' कार्तिक ' पकड़ाया, ' सम्मन ' फरार, देखें वीडियो




जबलपुर।
घमापुर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल और स्कूटर चोरी करने वाले बदमाश कार्तिक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके साथ सम्मन रैकवार को फरार बताया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।

घमापुर पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में कुचबंधिया मोहल्ला निवासी कार्तिक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी सम्मन रैकवार के साथ मिलकर वाहनों को चोरी किया था। दोनों वाहनों की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। इन वाहनों में मोटरसाइकिल सत्यम सेन और स्कूटर मयंक नामदेव की बताई गई है। पुलिस ने दोनों वाहन आरोपी के बताए ठिकाने से बरामद की है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी कार्तिक आपराधिक प्रवृति का है। इसके विरूद्ध पूर्व से हत्या का प्रयास, मारपीट, आबकारी एक्ट के 4 अपराध पंजीबद्ध हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak