khabar abhi tak

निकाह न करने पर जेठ ने विधवा बहू पर फेंका एसिड, चेहरा झुलसा, आंखो में दिखना बंद हुआ..!

 

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर स्थित अवाड़पुरा कम्पू क्षेत्र में विधवा बहू द्वारा निकाह न करने पर जेठ ने एसिड फेंक दिया। जिससे महिला के चेहरे, गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। सनसनीखेज घटनाक्रम की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने देख रात आरोपी मुशीर खां को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वहीं अस्पताल में भरती महिला तराना की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। 

                                     पुलिस के अनुसार अवाड़पुरा क्षेत्र में रहने वाली महिला तराना के पति की 10 माह पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से जेठ मुशीर खां अपनी बहू तरना पर गलत निगाह रखने लगा था। कुछ दिन से मुशीर खां निकाह करने के लिए तराना पर दबाव बनाने लगा। तराना के इंकार करने के बाद वह तरह से परेशान करता रहा। तराना जब निकाह के लिए तैयार नहीं हुई थी, उसपर एसिड फेंक दिया। हमला होते ही तराना चीख पड़ी, शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा कि तराना छटपटा रही थी। परिजनों ने पुलिस को खबर दी और तत्काल अस्पताल लेकर पहुंच गए, जहां पर तराना की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी जेठ मुशीर खां को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी मुशीर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। खबर है कि महिला तराना के चेहरा, हाथ, पैर, सीना व पेट बुरी तरह झुलस गया है, जिसकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला है कि जेठ मुशीर खां शराब पीने का आदी है, जिसके कारण उसकी पत्नी पहले ही छोड़कर चली गई थी। फिर छोटे भाई की मौत हो गई तो वह बहू तराना पर गलत निगाह रखने लगा था। 

हमले में एसिड आंखो में जाने से दिखना बंद हुआ- 

एसिड महिला की आंखों में चला गयाए जिसके कारण उसे देखने में तकलीफ हो रही है। खबर यह भी है कि शुरुआत में विधवा बहू ने निकाह के लिए सहमति दे दी थी, लेकिन जेठ की नशे की आदत के कारण पिछले महीने उसने निकाह करने से इनकार कर दिया, जिससे जेठ नाराज हो गया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak