पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हो गया है। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को 121 सीटों और दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग हुई। 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, यह तो 14 नवंबर को ही पता चलेगा, लेकिन इसके पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए है। अभी तक आए चार एग्जिट पोलों में एनडीए की सरकार साफ बनती हुई दिख रही है। नीतीश के नेतृत्व में एनडीए का अच्छा प्रदर्शन रहेगा, ऐसा एग्जिट पोल बता रहे हैं। हालांकि बिहार चुनावों में नये नाम के तौर पर उभरे प्रशांत किशोर एग्जिट पोल में अपना जलवा नहीं दिखा पा रहे हैं। उनकी सीटों की संख्या दो अंकों में भी पहुंचती हुई नहीं दिखाई दे रही है।
पहले चरण में हुआ 65 प्रतिशत मतदान
बिहार में पहले चरण के लिए 6 नवंबर को करीब 65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जो कि 1951 के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे अधिक मतदान किशनगंज में 76.26 प्रतिशत, कटिहार में 75.23 प्रतिशत, पूर्णिया में 73.79 प्रतिशत और सुपौल में 70.69 प्रतिशत दर्ज किया गया।
