khabar abhi tak

जल्दी तय करें गोल्ड मैडल और उपाधि पाने वालों की लिस्ट

 


रादुविवि में शुरू हुई 36वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में  कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में मंगलवार को दीक्षांत समारोह आयोजन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दीक्षांत समारोह मे  विभिन्न संकायों के मेरिट पात्र उम्मीदवारों को स्वर्ण पदक एवं  पी-एचडी व डी. लिट. उपाधिधारकों को उपाधियां प्रदान किए जाने की रूपरेखा तैयार कर शीघ्र ही अंतिम रूप दिया जाएगा।बैठक में माननीय कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने आयोजन समिति को शीघ्र की पात्र स्वर्ण पदक धारियों एवं उपाधिधारकों की स्क्रूटनी कर नाम घोषित करने की प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि दीक्षांत समारोह की आगामी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। बैठक में सभी संचालन समितियों को उनके दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. आरके बघेल, सम्पूर्ण समारोह समिति के मुख्य समन्वयक प्रो. एसएस संधु, समन्वयक प्रो. राकेश बाजपेयी, प्रो. मृदुला दुबे, प्रो. ममता राव, प्रो. धीरेन्द्र पाठक, प्रो. जेके मैत्रा, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. विशाल बन्ने सहित सहायक कुलसचिव  ज्योति खराड़ी एवं पवन साहू, डॉ. हरेकृष्ण पाण्डेय, डॉ. डी.के पांडे, डॉ अजय सिंह,  सतीश श्रीवास्तव,  ओमप्रकाश यादव सहित  दीक्षांत बैठक व्यवस्था समिति, भोजन एवं जलपान व्यवस्था समिति, आवास एवं परिवहन समिति, निमंत्रण समिति, मंच एवं पदक व्यवस्था समिति, स्मारिका समिति, वित्तीय प्रबंधन एवं भुगतान समिति, साज सज्जा एवं क्रय समिति, स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, आईसीटी समिति आदि की समन्वयक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak