khabar abhi tak

वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस:सांस्कृतिक चेतना का महाआंदोलन

 


प्रदर्शनी से पहले हुई महत्वपूर्ण बैठक, 4 हजार बच्चे होंगे रामायण प्रश्नोत्तरी में शामिल,संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का सामूहिक संकल्प

जबलपुर। वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर आज वनवासी आश्रम, ग्वारीघाट में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें दीदी ज्ञानेश्वरी, विधायक अजय बिश्नोई, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, डॉ. अखिलेश गुमास्ता और रविंद्र बाजपेई उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि “वर्ल्ड रामायण एक सांस्कृतिक आंदोलन है,” जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान, संस्कृति और मूल्यों से जोड़ना है। बैठक में 28 दिसंबर को होने वाली भव्य रामायण एग्जीबिशन की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। प्रदर्शनी को सफल और आकर्षक बनाने के लिए जिम्मेदारियों का विभाजन भी किया गया। बैठक में अलका बिश्नोई, अनीता दुबे, रामजी अग्रवाल, रीना उपाध्याय, रवि रंजन, राजीव चतुर्वेदी, विध्येश भापकर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। सभी ने आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप तय करते हुए बच्चों और युवाओं में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

4 हजार विद्यार्थी होंगे प्रश्नोत्तरी में शामिल

वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत जिले में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के लगभग 4,000 विद्यार्थी रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में शासकीय तथा अशासकीय दोनों प्रकार के विद्यालयों को शामिल किया गया है। इस संदर्भ में डीईओ घनश्याम सोनी और डीपीसी योगेश शर्मा ने अहम सुझाव प्रस्तुत किए। आयोजन समिति के सदस्य रत्नेश मिश्रा, श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, रामजी अग्रवाल, श्रीमती श्रद्धा निर्माण, डॉ. पी. तिवारी, विजय केसरवानी और राजीव कुमार सिंह ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak