khabar abhi tak

नाबालिग की चाकू मारकर नृशंस हत्या, झगड़ा होते देख बीच बचाव करने पहुंचा था..!

 

दमोह। एमपी के दमोह स्थित सरस्वति स्कूल रेस्ट हाउस के समीप देर रात सुमित जैन की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई है जब सुमित अपने दोस्त अखिल चौरसिया के झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचा था। हमले के बाद दोस्त अखिल व अन्य साथी मौके से भाग निकला। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूछताछ के बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।                   

                                पुलिस के अनुसार सरस्वति स्कूल रेस्ट हाउस के समीप रात 11.30 बजे के लगभग अखिल चौरसिया का कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। अखिल का झगड़ा होते देख दोस्त सुमित जैन उम्र 17 वर्ष बीच बचाव करने पहुंच गया। जिसपर युवकों ने सुमित जैन पर चाकू से कई वार किए। हमला होते देख सभी लोग मौके से भाग गए। घायल सुमित घायल आधे घंटे बाद अस्पताल ले जाया गयाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद शिवम पाठक, आकाश पाठक व अंकित राजपूत को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। आज सुबह दस बजे शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak