khabar abhi tak

चचेरे भाई ने किया रिश्तों को कलंकित, खाना बनाने के बहाने घर ले जाकर अस्वस्थ युवती से किया रेप

 

सतना। एमपी के सतना स्थित उचेहरा के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर चचेरे भाई खाना बनाने के बहाने अस्वस्थ युवती को अपने घर ले गया। जहां पर युवती के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद से गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। 

                           पुलिस अधिकारियों के अनुसार उचेहरा के एक गांव में रहने वाले युवक की पत्नी गर्भवती है। जिसके चलते युवक अपने चाचा की बेटी  खाना बनाने का बहाना बनाकर घर ले गया। परिजनों ने भी युवती को जाने की इजाजत दे दी क्योकिं रिश्तेदारी का मामला था। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी युवक घर के पीछे कमरे में युवती को ले गया। जहां पर उसके साथ रेप किया। युवती बदहवास हालत में किसी तरह घर पहुंची, जिसे देख परिजन घबरा गए, उनके पूछने पर युवती ने घटना की जानकारी दी। घटना को लेकर परिजनों सहित गांव के लोगों में आक्र ोश व्याप्त रहा। पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया है। पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने यह भी बताया कि युवती मानसिक रुप से अस्वस्थ है फिर भी खाना बनाने से लेकर घर के सारे काम कर लेती है। इसी बात का फायदा उठाकर युवक ने घिनौनी हरकत की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak