khabar abhi tak

जबलपुर की अश्विनी परांजपे संभालेंगी प्रदेश महिला मोर्चा की कमान

 





भाजपा ने घोषित किए प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष: श्याम टेलर युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने 

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर दो महत्वपूर्ण मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्याम टेलर को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अश्विनी परांजपे को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगत प्रकाश नड्डा की सहमति के बाद की गई है और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। पार्टी संगठन के अंदर इन दोनों नियुक्तियों को आगामी चुनावी रणनीति और युवा–महिला वर्ग में पकड़ मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है। नियुक्ति पत्र में संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ,राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष, सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. नरेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री अजय जमवाल सहित वरिष्ठ नेताओं को प्रतिलिपि भेजी गई है। नई नियुक्तियाँ पार्टी की युवा और महिला विंग में नई ऊर्जा लेकर आने की संभावनाओं के साथ देखी जा रही हैं। आने वाले महीनों में दोनों मोर्चे संगठन विस्तार, सदस्यता, बूथ संपर्क और जमीनी अभियानों की रणनीति तैयार करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak