khabar abhi tak

भगवान श्री सत्य साईं बाबा के प्राकट्योत्सव में भक्तों का उमड़ा सैलाब,देखें वीडियो

 



श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा मनाया जा रहा शताब्दी महोत्सव

जबलपुर। श्री सत्य साईं सेवा संगठन, जबलपुर द्वारा भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मोत्सव शताब्दी महोत्सव का आयोजन 17 से 24 नवंबर तक श्री प्रशांति सेवा केंद्र, शारदा चौक में किया जा रहा है। सप्ताह भर चल रहे इस दिव्य महोत्सव में आध्यात्मिक कार्यक्रम, सेवा गतिविधियाँ और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति करा रही हैं।

-नगर संकीर्तन से शुभारंभ

रविवार को भगवान श्री सत्य साईं बाबा का प्राकट्योत्सव दिवस बड़े श्रद्धाभाव से मनाया गया। प्रातःकालीन दिव्य संगीत और भक्ति स्तुति के साथ जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके बाद वेद पाठ और वृहद नगर संकीर्तन की शुरुआत श्री प्रशांति सेवा मंदिर से हुई, जो सुप्तेश्वर गणेश मंदिर और रतन नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः सेवा मंदिर पहुँचा। यहाँ ध्वजारोहण, केक काटने की रस्म और मंगल आरती के साथ सुबह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस शुभ मौके पर बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।संध्याकालीन कार्यक्रम में वेदपाठ, भजन, संगठन की गतिविधियों की जानकारी तथा बालविकास के बच्चों द्वारा प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ मार्गदर्शक  आरबी उपाध्याय ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में मानव सेवा को माधव सेवा का स्वरूप बताते हुए संगठन के सेवा कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। अतिथियों में  हिमांशु खरे, रेलवे अधिकारी विनय श्रीवास्तव,  सुबोध विश्वकर्मा,  महेश्वर राव, साध्वी मैत्री सहित अनेक भक्तजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन समिति संयोजक शैलेश सक्सेना ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak