मुंबई-जबलपुर फ्लाइट का पायलट हो गया लापता!

 


मुंबई एयररपोर्ट पर परेशान होते रहे जबलपुर के यात्री,सांसद तनखा भी रहे मौजूद,स्टैंडबाय पायलट भी नहीं मिला 

जबलपुर। मुंबई से जबलपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट आज दोपहर तक डुमना एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाई, वजह बताई गई कि फ्लाइट को उड़ाने वाला पायलट उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण फ्लाइट लेट हो गई। इस फ्लाइट से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी जबलपुर आने वाले थे, यहां पर उन्हें स्वामीनारायण संप्रदाय के हो रहे कार्यक्रम में शिरकत करना था। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट दोपहर 12 बजे बाद मुंबई से टेकआफ करेगी, जो दोपहर करीब डेढ़ बजे तक डुमना एयरपोर्ट पहुचेंगी। 

-- तन्खा भी इंतजार करते रहे

जानकारी के मुताबिक सप्ताह में चलने वाली इंडिगो की फ्लाइट एयरबस 320 रोज की तरह सुबह 8 बजे मुंबई से उड़कर सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर जबलपुर पहुंचती है। गुरुवार को सभी यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए, पर पता चला कि पायलट के ना होने के कारण फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई, जिसके चलते यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने बताया कि फ्लाइट डिले होने के कारण अब वह दिल्ली जा रहे है।

-दूसरे पायलेट भी मौजूद नहीं थे

बताया जा रहा है कि विमान में सवार होने के लिए यात्री टर्मिनल बिल्डिंग में इंतजार कर रहे थे। फ्लाइट लेट होने की वजह जब यात्रियों ने इंडिगो प्रबंधन से पूछी, तो वहां से भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला, जिसके कारण यात्रियों मे नाराजगी भी दिखी। फ्लाइट की देरी के कारण कई यात्रियों के काम प्रभावित हुए है। जानकारी के मुताबिक स्टैंडबाय में जो पायलट थे, वह दूसरी फ्लाइट को लेकर चले गए थे, इसके अलावा जिस पायलट की मुंबई-जबलपुर फ्लाइट में ड्यूटी लगाई गई थी, वह मौजूद नहीं था। डुमना एयरपोर्ट के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई से जबलपुर आने वाली फ्लाइट अब दोपहर 12 बजे टेकआफ करेगी, जो कि दोपहर करीब 1 बजकर 50 मिनट पर जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। बता दे कि जबलपुर से सिर्फ 5 फ्लाइट उड़ान भर रही है, इसके बाद अब जबलपुर की फ्लाइट के पायलट का ना होना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post