khabar abhi tak

भदभदा में मिला सेंट्र्ल स्कूल की दो छात्राओं का शव, देखें वीडियो



प्रोजेक्ट करने के नाम पर घर से निकली थीं, चार सहेलियों में दो आ गईं थी वापस

जबलपुर। भदभदा पिकनिक स्पॉट पर बुधवार को सेंट्र्ल स्कूल, खमरिया की दो छात्राओं का शव मिला। ये छात्राएं अपनी दो सहेलियों के नाम पर प्रोजेक्ट करने के नाम पर घर से निकली थीं। देर रात तक उनके नहीं लौटने पर परिजन और पुलिस ने खोजबीन की थी, लेकिन रात में अंधेरा होने की वजह से इनकी खोजबीन नहीं हो सकी। बुधवार की सुबह भदभदा फॉल के बीच चट्टानों में इन दोनों छात्राओं का शव मिला।

पुलिस ने बताया कि खमरिया के सेंट्र्ल स्कूल में नौंवी पढ़ने वाली श्रुति यादव व देवांशी कोरी का शव लोहा पुल के पास पत्थरों के बीच फंसा मिला। ये छात्राएं अपनी अन्य दो सहेलियां पतिज्ञा ठाकुर और आयुषी सोनवारे के साथ मंगलवार की शाम भदभदा घूमने गई थीं, जहां इनके बीच विवाद हो गया और प्रतिज्ञा और आयुषी अपनी स्कूटी से वापस आ गई थीं।

कपड़े-जूते मिले

पुलिस छानबीन में यह सामने आया कि बुधवार की सुबह खोजबीन में छात्राओं के कपड़े और जूते पानी के पास मिले थे। पुलिस ने पानी में रेस्क्यू किया था, जिसमें उन्हें लोहापुल के पास पत्थरों के बीच फंसे हुए शव मिले।


सहेलियों से पूछताछ

पुलिस ने मृतक छात्राओं की छानबीन में प्रथम दृष्टया बताया कि रांझी मानेगांव बुद्धू कच्छी का बाड़ा निवासी 14 वर्ष बच्ची देवांशी कोरी केंद्रीय विद्यालय खमरिया 9 वी कक्षा की छात्रा अपनी अन्य तीन सहेलियों के साथ स्कूल में प्रोजेक्ट करने के नाम से निकाली थी। वे भदभदा जा पहुंची थी। श्रुति यादव, प्रतिज्ञा ठाकुर और आयुषी सोनवारे के बीच आपस में विवाद हो गया था। प्रतिज्ञा ठाकुर और आयुषी सोनवारे अपनी स्कूटी से वापस आ गए थे। देवांशी और श्रुति के घर नहीं लौटने पर देवांशी के परिजन थाना रांझी पहुंचे थे और उन्होंने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak