khabar abhi tak

जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच पर यौन उत्पीडऩ का आरोप, कोच के कमरे में खिलाड़ी, जांच के आदेश

 
नई दिल्ली.
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम से जुड़े एक कोच पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगने के बाद मामला गंभीर रूप से चर्चा में आ गया है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब भारतीय जूनियर टीम कुछ ही दिनों में 2025 एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए चिली के सैंटियागो रवाना होने वाली है।

विदेशी दौरे के दौरान सामने आया आरोप

सूत्रों के मुताबिक, आरोप जूनियर टीम के जून में अर्जेंटीना, बेल्जियम और नीदरलैंड्स या फिर सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के विदेशी दौरों में से किसी एक के दौरान सामने आया। बताया जा रहा है कि उस अवधि में टीम की एक खिलाड़ी को कई बार कोच के कमरे में जाते हुए देखा गया था, जिससे संदेह और शिकायतों की शुरुआत हुई। हालाँकि अब तक न तो खेल मंत्रालय, न भारतीय खेल प्राधिकरण और न ही हॉकी इंडिया में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है, लेकिन प्राथमिक जानकारी को गंभीर मानते हुए मंत्रालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak