khabar abhi tak

विमान से जैसे ही उतरे पीएम मादी तो जमीन पर लेट गई महिलाएं, कुछ यूं हुआ ग्रैंड वेलकम

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे के क्रम में शुक्रवार को जोहान्सबर्ग पहुंचे। यहां उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयोजित होने वाले जी-20 लीडर्स समिट में हिस्सा लेंगे।

हान्सबर्ग में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत में एयरपोर्ट पर पहले से ही कई स्थानीय कलाकार मौजूद थे। इन कलाकारों में खास तौर पर महिलाएं थीं। जैसे ही पीएम मोदी ने अपने प्लेन से बाहर कदम रखा तो उनका ध्यान इन महिला कलाकारों पर गई। ये कलाकार अपने पारंपरिक नृत्स से पीएम का स्वागत कर रहीं थी। पीएम मोदी के स्वागत के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो शायद पहले कभी अफ्रीका में किसी भारतीय पीएम के स्वागत में कभी नहीं हुआ।

हुआ कुछ यूं कि इन महिला कलाकारों ने पीएम मोदी के इस दौरे को खास बनाने के लिए स्वागत नृत्य के बाद उन्हें विशेष धन्यवाद दिया और जमीन पर लेटकर उन्हें सम्मान दिया। महिलाओं द्वारा पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करने का ये तरीका अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रही तस्वीर में दिख रहा है कि किस तरह से अफ्रीकी महिलाएं पीएम मोदी का जमीन पर लेकर प्रणाम कर रही हैं और कैसे पीएम मोदी उनके अभिवादन को स्वीकार करने के लिए उन्हें झुक कर प्रणाम कर रहे हैं।

जी-20 लीडर्स समिट का आयोजन जोहान्सबर्ग में

आपको बता दें कि जी-20 लीडर्स समिट का आयोजन जोहान्सबर्ग में होने जा रहा है। यह लगातार चौथी बार है जब जी-20 शिखर सम्मेलन विकासशील देशों में आयोजित हो रहा है। समिट में प्रधानमंत्री मोदी जी-20 एजेंडा पर भारत का दृष्टिकोण पेश करेंगे। पीएम मोदी के समिट के तीनों सत्रों में संबोधित करने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक मुद्दों पर भारत की स्पष्ट और प्रभावशाली दृष्टि दुनिया के सामने रखेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak