khabar abhi tak

रेलवे बोर्ड सदस्य भोपाल पहुंचे, यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

मल्होत्रा द्वारा मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की 

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में 28 नवम्बर को सदस्य (परिचालन एव व्यवसाय विकास, रेलवे बोर्ड) श्री हितेन्द्र मल्होत्रा द्वारा प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक/प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री कुशाल सिंह, मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में भोपाल, रानी कमलापति, निशातपुरा एवं मंडीदीप रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधन, स्टेशन विकास, स्वच्छता, चल रहे परियोजना कार्यों एवं मंडल स्तर पर संचालित परिचालन व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, एस्केलेटर/लिफ्ट, पेयजल व्यवस्था, यात्री सूचना प्रणाली, शौचालयों, पार्किंग क्षेत्र एवं ट्रेन संचालन से जुड़े प्राविधिक बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने मंडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्री सुविधाओं में और सुधार के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य सुनिश्चित किए जाएं।

श्री मल्होत्रा ने कार्यालय सभागृह में भोपाल मंडल में चल रहे निर्माण एवं आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक भी की तथा समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता वाले कार्यों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पालन, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली तथा विकास कार्यों की विधिवत जानकारी ली।

इस दौरान प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक/प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री कुशाल सिंह, डीआरएम श्री पंकज त्यागी, ओएसडी श्री मल्लेला श्रीकांत, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अभिराम खरे व श्री योगेन्द्र बघेल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री रोहित मालवीय एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak