khabar abhi tak

मजदूर की मौत पर ठेकेदार पर एफआईआर


बिना सुरक्षा उपकरण के निर्माण कार्य करवा रहा था ठेकेदार 

जबलपुर। बरेला के एकता मार्केट के पास निर्माण कार्य के दौरान छटवीं मंजिल से गिरी ट्र्ॉली की चपेट में आए मजदूर की मौत ने ठेकेदार की लापरवाही उजागर कर दी है। पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार पर अपराध दर्ज कर लिया है।

बरेला पुलिस ने बताया कि 4 अक्टूबर को जबलपुर अस्पताल से सूचना मिली थी कि शहपुरा डिंडौरी निवासी विजय मरावी को दुर्घटना के दौरान भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उसकी दूसरे दिन मौत हो गई थी। पुलिस ने के दौरान परिजनों एवं साक्षियो के कथन लिए, जिसमें पर ज्ञात हुआ कि सत्या प्रकाश टावर निमार्णाधीन बिल्डिंग में काम करते समय 3 अक्टूबर को ट्राली में विजय मरावी एवं वीरेन्द्र कुलस्ते ने ईट लोड की थी। ट्राली 6वीं मंजिल पहुंचने के साथी उसका कुंदा निकल गया था। ट्राली विजय के उपर गिर गयी थी, जिससे विजय मरावी के सिर, शरीर में चोटे आई थी। उसे उपचार हेतु जबलपुर अस्पताल भिजवाया था। पुलिस ने छानबीन में पाया था कि ठेकेदार आबिद बेग द्वारा मजदूरो से  बिना सुरक्षा उपकरण हेलमेट, हैट ग्लब्स जूते दिये काम करवाया जा रहा था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak