बताया गया है कि वेरावल एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में आज एक यात्री सीट के नीचे काफी देर से पड़े देख यात्रियों में हड़कम्प मच गया। इस बात की सूचना तत्काल रेलवे के अधिकारियों को दी गई। ट्रेन के नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने डाक्टर कुर्रे ने जांच के बाद यात्री को होश में लाए और जरुरी दवाएं दी। होश में आने के बाद भी यात्री अपना नाम नहीं बता पा रहा था। चिकित्सीय देखभाल के बाद यात्री की स्थिति सामान्य हो गई। जिसके बाद उसे आगे की यात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई। रेलवे कर्मियों और चिकित्सा टीम की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित दुर्घटना टल गई।
Tags
narshingpur