khabar abhi tak

एसपी ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, जवानों के जूते से लेकर टोपी तक देखी, देखें वीडियो



जबलपुर।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शुक्रवार को पुलिस लाईन्स में जनरल परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने जवानों के जूते से लेकर टोपी तक देखी। जवानों के शस्त्रों की भी बारीकी से जांच की। एसपी के परेड ग्राउंड पहुंचने पर रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य द्वारा सलामी दी गयी थी।

एसपी ने जनरल परेड के बाद अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियांे को पुरूस्कृत किया। प्लाटूनों द्वारा की गयी अलग-अलग ड्रिल तथा आर्म्स ड्रिल एवं यातायात प्लाटून द्वारा की गयी मैनुअल यातायात संकेत ड्रिल को देखा। इस दौरान एएसपी पल्लवी शुक्ला, अंजना तिवारी सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर/देहात सहित थानो से लगे 265 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak