khabar abhi tak

अन्नपूर्णा व्रत महोत्सव पर निकाली कलशयात्रा


जबलपुर।
कबूतरखाना निवाड़गंज के प्राचीन श्री अन्नपूर्णा मंदिर में सोमवार को श्री अन्नपूर्णा व्रत महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंदिर परिसर से आरंभ हुई कलश यात्रा में व्रतधारी महिलाओं ने मंगल गीतों और जयकारों के साथ सहभागिता की। यात्रा पानदरीबा, लार्डगंज, खोवा मंडी, बड़े महावीर चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तों ने मां अन्नपूर्णा के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर प्रांगण में विधिविधान से माता अन्नपूर्णा का पूजन-अर्चन और आरती की गई। 

आयोजन समिति की सुषमा गोस्वामी, नंदा शर्मा, शिवांगी गोस्वामी ने बताया कि यह व्रत महोत्सव 21 दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन प्रातः मां का पूजन, कथा वाचन तथा सायंकाल 8 बजे महिलाओं द्वारा महाआरती की जाएगी। बताया गया है कि पौराणिक मान्यता के अनुसार काशी में अकाल के समय माता पार्वती ने अन्नपूर्णा रूप धारण कर भगवान विश्वनाथ को भिक्षा दी थी और वरदान दिया था कि जहां उनका पूजन होगा, वहां सदा सुख.समृद्धि का वास रहेगा। उसी श्रद्धा भाव से जबलपुर में भी यह व्रत आरंभ किया गया है। व्रत का समापन पूर्णिमा के दिन 4 दिसंबर को हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। मंदिर परिसर में माया इंदू तिवारी, पल्लवी तिवारी, प्रियंका पांडे, अपर्णा शुक्ला, ममता राय, अर्चना यादव, भावना अग्रवाल, अंजू चौरसिया, पूनम पटेल, अमित पांडे, देवेंद्र नेमा, विवेक अग्रवाल, विशाल पंड्या, राहुल ठाकुर, सूर्यांश चौरसिया, काव्य श्रीवास, नानू चौरसिया उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak