पुलिस के अनुसार ग्राम बकोड़ा ूमें सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां पर मिस्त्री के रुप में लकेश पिता राधेलाल दांदरे उम्र 35 वर्ष कार्य कर रहा है। आज सुबह काम करते वक्त लकेश पैर फिसलने के कारण छज्जा से गिर गया। लकेश को गिरते देख काम कर रहे साथी श्रमिकों में चीख पुकार मच गई। लकेश को तत्काल लालबर्रा सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर लालबर्रा पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Tags
balaghat