
जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के यात्री यातायात में निरंतर वृद्धि हो रही है। महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से अक्टूबर तक यानि सात माह में यात्री यातयात से 1492 करोड़ 16 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया, जो पिछले वर्ष के रेवेन्यू 1414 करोड़ 65 लाख रूपये की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान आरक्षित एवं अनारक्षित मिलाकर कुल 6 करोड़ 84 लाख 07 हजार यात्रियों ने यात्रा की जो गत वर्ष की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत अधिक है।
अकेले अक्टूबर माह की बात करे तो 206 करोड़ 84 लाख रूपये यात्री यातायात से ऑरिजनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 180 करोड़ 51 लाख रूपये की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। जिसमें आरक्षित एवं अनारक्षित मिलाकर कुल 95 लाख 55 हजार यात्रियों ने यात्रा की जो गत वर्ष की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत अधिक है।
यात्री यातायात के लिए पमरे ये प्रयास किये जा रहे
- स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं।
- पमरे से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तारित कर चलाया जा रहा हैं।
- यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।
- पश्चिम मध्य रेल में मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया जा रहा हैं।
- अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान कर यात्री ट्रेनों की गति में वृद्धि की गई साथ ही समयपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।