khabar abhi tak

रोजगार कौशल को धार: महाकोशल कॉलेज में सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग का आगाज़

 

स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के तहत प्रशिक्षण की शुरुआत

जबलपुर। शासकीय महाकोशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जबलपुर में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत 30 दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संभागीय नोडल अधिकारी प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग और एसजीबीएस उन्नति फाउंडेशन, बैंगलोर के बीच हुए एमओयू के तहत यह प्रशिक्षण स्नातक तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सॉफ्ट स्किल आज शैक्षणिक उत्कृष्टता, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हो चुके हैं। इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धात्मक योग्यता में वृद्धि होगी।

इंग्लिश कम्युनिकेशन से लेकर इंटरव्यू तैयारी तक होंगे सत्र

प्रशिक्षक अतिया फातिमा खान ने बताया कि 30 दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को इंग्लिश कम्युनिकेशन, लाइफ स्किल, इंटरव्यू की तैयारी, समय प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि आज के समय में कौशल ही रोजगार और स्वरोजगार का प्रथम आधार बन चुका है। ऐसे प्रशिक्षण छात्रों को व्यावहारिक रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में  गजेंद्र इंगले, डॉ. रविश तमन्ना ताजिर, डॉ. बुशरा खान, डॉ. नीलिमा, डॉ. नज्मुन्निशा सहित कुल 52 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak