khabar abhi tak

सागर आ रही मालगाड़ी में लोको पायलट को हार्ट अटैक आया, मची अफरातफरी

सागर/कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे में सागर की ओर मालगाड़ी लेकर जा रहे कोटा रेल मंडल के सहायक लोको पायलट राम अवतार मीणा की अचानक बीच रास्ते तबीयत बिगडऩे से हड़कंप मच गया। यात्रा के दौरान मालगाड़ी किसी मेडिकल सुविधा वाले स्टेशन के पास नहीं थी, इसलिए ट्रेन को सागर तक ले जाना पड़ा।

सागर पहुंचते ही राम अवतार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत कोटा रेफर कर दिया। रात में उन्हें कोटा के तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है। सीने में दर्द और ब्लॉकेज जैसे लक्षणों के कारण हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि समय पर उपचार मिल जाने से बड़ा हादसा टल गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak