जबलपुर। इंसानियत के प्रेमी और पशु प्रेमी घंटाघर चौक पर मंगलवार को देश के सर्वोच्च न्यायलय के बेज़ुबान, बेसहारा, बेघर जानवरों से उनका जीने का अधिकार छीनते हुए एक असंवैधानिक और अमानवीय आदेश पारित के विरोध में पशु प्रेमी एकत्रित होकर विरोध किया।
स्ट्रीट एनिमल लवर्स वेलफेयर फाउंडेशन का कहना है कि देश का नगर निगम कुत्तों की नसबन्दी करवाने और उनका टीकाकरण करवाने में पूरी तरह से फेल और निकम्मा साबित हुआ हैं, जिसके कारण इनकी संख्या बढ़ती जा रही हैंं। पशु प्रेमी अपील करते हैं कि वो सबसे पहले भारत की नगर निगम व्यवस्था को सुधारे और इन बेज़ुबान, बेसहारा, बेघर कुत्तों की नसबन्दी और टीकाकरण करके उन्हें उनकी जगह पर छोड़ने का काम नगर निगम से करवाए। हर शहर में एबीसी सेंटर और शेल्टर आधुनिक सुविधाओं के साथ बनवाने का आदेश पारित करें।
