khabar abhi tak

खेत में काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने किया हमला, मची चीख-पुकार, भगदड़, दो घायल


दमोह। एमपी के दमोह स्थित सोजना गांव में आज उस वक्त चीख पुकार व भगदड़ मच गई। जब खेत में काम कर रहे किसानों पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। हमले में दो किसानों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए पटेरा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है।                                                                                                                                                                   
                                 बताया गया है कि दमोह के सोजना गांव में किसान नारायण लोधी व भल्लू लोधी सहित अन्य लोग आज सुबह दस बजे के लगभग अपने अपने खेतों में काम कर रहे थे।  इस दौरान नारायण लोधी पर पीछे से आए तेंदुए ने पर हमला कर दिया। नारायण के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ पास के खेत की ओर भाग गया। इसके बाद तेंदुआ ने कुछ ही दूरी पर भल्लू लोधी सहित अन्य पर भी हमला कर दिया। तेंदुआ द्वारा किए हमले से खेत में काम कर रहे किसानों में चीख पुकार व भगदड़ मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भागते हुए आ गए, ग्रामीणों की भीड़ देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए पटेरा के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाकर वन विभाग को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के जंगली इलाके की घेराबंदी की। विभाग ने ड्रोन की मदद से तेंदुए की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश शुरू की है ताकि उसे सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल के नजदीक न जाने की अपील की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak