khabar abhi tak

गुपचुप भोपाल भेज दी जबलपुर के हिस्से की गैस

 


शहर में गैस सिलेंडर संकट गहराया, हजारों ग्राहक कतारों में खड़े

जबलपुर। जबलपुर में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति अचानक चरमरा गई है। जिन ट्रकों से जबलपुर को गैस सप्लाई होनी थी, उन्हें सीधे भोपाल डाइवर्ट कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि शहर में हजारों उपभोक्ता घंटों लाइनों में खड़े होकर भी सिलेंडर नहीं पा रहे हैं। कई गैस एजेंसियों में सुबह से लेकर शाम तक ‘सप्लाई खत्म’ का बोर्ड टंगा दिखा। गैस कंपनियों की तरफ से आने वाले रिफिल ट्रक नहीं पहुंचने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि 3–3 दिन से बुकिंग कर रहे हैं, लेकिन गैस मिलने का कोई भरोसा नहीं। जिन एजेंसियों में थोड़ा-बहुत स्टॉक पहुंचा है, वहां केवल कतार में लगे लोगों को ही गैस दी जा रही है।

-क्या है संकट की वजह?

सूत्रों के मुताबिक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित कुछ कंपनियों ने मिंटो रोड स्थित रिफिलिंग पॉइंट से आने वाले कई ट्रकों को अचानक भोपाल भेज दिया, जिसके चलते जबलपुर की पूरी सप्लाई गड़बड़ा गई। शहर की मांग करीब 18–20 हजार सिलेंडर प्रतिदिन की है, जबकि पिछले दो दिनों में केवल कुछ हजार सिलेंडर ही पहुंच सके हैं। दमोह नाका, मदन महल, गोरखपुर, राइट टाउन समेत कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। लोग गैस बुकिंग स्लिप हाथ में लिए खड़े रहे, पर सिलेंडर नहीं मिल रहा। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले कभी इतना बड़ा संकट नहीं देखा गया।

-एक नजर में स्थिति

जबलपुर में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई अचानक घटी

कंपनियों ने रिफिल ट्रकों को भोपाल भेजा

उपभोक्ताओं को 2–3 दिन में भी रिफिल नहीं मिल रहा

हजारों लोग कतार में खड़े, हालात बिगड़ते जा रहे

-उपभोक्ताओं की समस्या

खाना बनाने में परेशानी, होटल-ढाबों की सप्लाई प्रभावित

एजेंसी फोन नहीं उठा रहीं, लोग जानकारी के लिए भटक रहे

सुबह से शाम तक कतारें, बुजुर्ग व महिलाएं परेशान

निजी क्षेत्र के कुछ रिटेलर्स मनमाना दाम वसूले जाने की शिकायतें

-अधिकारी क्या बोले

राजधर साकेत,प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने कहा कि गैस सिलेंडर की कमी की जानकारी हमें भी मिली है। कंपनियों के भोपाल में अतिरिक्त डिमांड के कारण कुछ ट्रक वहां भेजे गए हैं। सप्लाई सामान्य करने के लिए अधिकारियों से बात की गई है। उम्मीद है कि 24 घंटे में स्थिति सुधरेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak