khabar abhi tak

भ्रूण परीक्षण पर अलर्ट हुआ प्रशासन, नोटिस के जवाब का इंतजार, देखें वीडियो


जबलपुर।
निजी सोनोग्राफी सेंटर में भू्रण परीक्षण की सुगबुगाहट मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने संबंधित डॉक्टर सहित सेंटरों को नोटिस दिया है। नोटिस के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। सीएमएचओ की दलील है कि भ्रूण परीक्षण के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और संबंधित डॉक्टर से जवाब-तलब किया जा रहा है।


सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों भ्रूण परीक्षण के संदिग्ध मामले में सेंटर में छापा मारा गया था। इस सेंटर की जांच में पाया गया था कि जिन मरीजों की सोनोग्राफी की गई है, उनके पहले से दो या तीन संतान पुत्री हैं। एक ही डॉक्टर ने उन्हें उस सेंटर में भेजा था, जिससे शक यह जाहिर हो रहा है कि संभवतः भ्रूण परीक्षण के लिए भेजा गया है। उधर, छानबीन में यह भी सामने आया है कि डॉक्टर के क्लीनिंक का रजिस्ट्रे्शन भी नहीं था। लिहाजा इन अनियमितताओं को लेकर डॉ खरे को नोटिस दिया गया है। जवाब आते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak