khabar abhi tak

पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी बालिका को कुचल डाला, मौत


जबलपुर।
मझौली की धनवाही पुलिया के पास सोमवार को एक पिकअप वाहन ने सड़क के किनारे परिवार के साथ खड़ी पांच वर्षीय बालिका को कुचल डाला। घटनास्थल पर ही बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मझौली पुलिस ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मझोली में एक बालिका की मृत्यु होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को लक्खू कोल, सिमरिया धनवाही ने बताया कि अपनी बेटी काजल कोल एवं नातिन मानवी तथा नाति कायरव को लेकर ससुराल डुंगरिया से लेकर घर सिमरिया जा रहा था। आटो में ग्राम धनवाही पुलिया के पास पहुचे थे। सभी आटो से उतरकर रोड किनारे खडे हुये थे। तभी मझौली की ओर से आ रही 407 पिकअप एमपी 20 जी ए 2073 का चालक तेज गति एवं लपरवाही पूर्वक चलाते हुये नातिन मानवी के उपर से वाहन चढाते हुये भाग गया। मानवी को अधिक चोटे होने से तुंरत शासकीय अस्पताल मझौली लेकर पहुचे। अस्पताल में डॉक्टर ने चैक कर मानवी को मृत घोषित कर दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak