khabar abhi tak

यूपी : बहू के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था ससुर, बेटे ने देखा तो कर दिया ये बड़ा कांड

बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स का अपनी ही बहू के साथ अवैध संबंध था। जब बेटे ने पिता को अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया, तो पिता ने इस राज को दफनाने के लिए अपने ही बेटे की हत्या कर दी।

पुलिस ने इस खौफनाक वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र के तिसोतरा गांव का है। पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर को 60 वर्षीय सुभाष नाम के शख्स ने थाने में अपने 30 वर्षीय बेटे सौरभ की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके ठीक एक दिन बाद, सुभाष ने खुद ही पुलिस को सूचना दी कि सौरभ का शव गन्ने के खेत में पड़ा है। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए दावा किया कि उसके बेटे की मौत किसी जंगली जानवर के हमले में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का रुख ही बदल दिया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सौरभ की मौत किसी जानवर के हमले से नहीं, बल्कि धारदार हथियार से लगी गंभीर चोटों के कारण हुई थी। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस का शक मृतक के पिता सुभाष पर ही गहरा गया। पुलिस ने जब सुभाष से सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी सुभाष ने पुलिस को बताया कि उसका अपनी बहू के साथ अवैध संबंध था। इस बात का पता उसके बेटे सौरभ को लग गया था। 12 नवंबर को, जब सौरभ खेत में गया, तो सुभाष ने कथित तौर पर उस पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया कुदाल और एक देसी तमंचा भी बरामद किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak