khabar abhi tak

एमपी : छिंदवाड़ा में यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पलटी, 7 लोग घायल

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बटकाखाटा थाना क्षेत्र में भूमका के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें लगभग सात लोग घायल हो गए, ग्रामीण और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए पास के ही धनौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

सभी घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 7 लोग घायल हुए थे, उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है, फिलहाल कोई गंभीर नहीं है, सभी की हालत सामान्य है और उपचार चल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak