khabar abhi tak

मां के सामने दो बेटों की नृशंस हत्या, जमीन को लेकर उपजा विवाद..!

 


सागर। एमपी के सागर स्थित चांदवर गांव में जमीन को लेकर उपजे विवाद पर आकाश व दीपेश बंसल पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। बेटों पर हमला होते देख मां शांतिबाई चीख पड़ी, शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने दोनों को खून से लथपथ हालत में देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                           पुलिस अधिकारियों के अनुसार चांदवार गांव सानौधा में रहने वाली महिला शांतिबाई बंसल का परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शांतिबाई बकरियों की दवा लेने के लिए अपने जेठ के घर गई। जहां पर जमीन को लेकर जेठ के परिवार से विवाद हो गया। झगड़ा होने की आवाज सुनकर शांति बाई के बेटे आकाश उम्र 16 वर्ष व दीपेश बंसल उम्र 18 वर्ष पहुंच गए। जिन्होने बीच बचाव करने की कोशिश की तो दोनों भाईयों पर चाकू से कई बार किए गए, जिससे दोनों के पेट, पीट, चेहरे,सीने में गंभीर चोटें आई। बेटों पर हमला होते देख शांतिबाई चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए,जिन्होने गंभीर हालत में दोनों घायलों को पहले स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आज दोनों भाई  आकाश व दीपेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे व्यथित मां शांति बाई ने रोते हुए बताया कि जब मुझसे विवाद किया जा रहा था। तभी मेरे बेटे दीपेश व आकाश मुझे बचाने आए। इसी दौरान मेरे जेठ सुरेश धानक और उनके बेटे सचिन ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों बेटों की मौत हो गई। शांति बाई ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak