khabar abhi tak

मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश, देखें वीडियो



जबलपुर।
मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में शनिवार को खिलाड़ियों ने जोश भर दिया। टूर्नामेंट में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जीएच रायसोनी मेमोरियल के डॉ श्रीराम जोशी, रजिस्ट्रार, जीएचआर यूनिवर्सिटी, अनिल चौगले सचिव, मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन रहे। जबलपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के टूर्नामेंट में भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, दुर्गेश शाह, अमित कुलकर्णी चीफ़ कोच मध्य प्रदेश बैडमिंटन, मल्लारे काले एवं अमरीश नाडकर सिलेक्शन कमेटी सदस्य उपस्थिति थे। प्रतियोगिता के संचालन में ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी लोकनाथ तिवारी, जबलपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के के बाला चंद्रूडू, विशाल तिवारी, श्रीराम मीणा का योगदान रहा।


टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के परिणाम

मैंस सिंगल्स 

आदित्यओम जोशी, mpba विनर

देव कुमावत, इंदौर  रनरउप

वूमेंस सिंगल

भूमिका वर्मा, उज्जैन, विनर

केया चांदनी, mpba , रनरअप

वूमेंस डबल्स 

आशिता दुबे एवं सारा मेहता, विनर 

प्राणिका होलकर एवं स्वाति सोलंकी रनरअप

मिक्सड डबल्स 

अनुज काले एवं प्राणिका होलकर विनर 

यश रैकवार एवं ऐश्वर्या मेहता रनरअप

मैंस  डबल्स 

आदित्यओम जोशी एवं 

अंगद मुछाल विनर

अनुज काले एवं यश रैकवर रनरअप 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak