khabar abhi tak

जबलपुर मुख्यालय के तीन अधिकारी सहित पश्चिम मध्य रेलवे के 68 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत तीन अधिकारी एवं एक कर्मचारी सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 68 रेलकर्मी शुक्रवार, 28 नवम्बर 2025 को सेवानिवृत्त हुए। 

पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 28 नवम्बर 2025 को अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री ने रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं। सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर श्री एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस.डी. पाटीदार,  मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)/आरएसपी श्री प्रभात कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अखिलेश कुमार, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (एचआरडी) सुश्री पूर्णिमा जैन सहित सहायक कार्मिक अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह गौर और मुख्य कल्याण निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डीजीएम (विधि) श्रीमती शबाना अली खान द्वारा किया गया। 

शुक्रवार को सेवानिवृत होने वालों में मुख्यालय में 03 अधिकारियों एवं 01 रेल कर्मचारी, जबलपुर मंडल में 17 कर्मचारियों, भोपाल मण्डल में 01 अधिकारी व 24 रेलकर्मियों, भोपाल कारखाना में 07 रेलकर्मियों, कोटा मण्डल में 12 रेलकर्मियों , कोटा कारखाना में 3 रेलकर्मियों सहित पश्चिम मध्य रेल के कुल 68 रेल कर्मियों की सेवानिवृत्ति हुई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाए दी गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak