khabar abhi tak

मंदिर और शाला के पास मधुशाला क्यों

 


धार्मिक स्थल और स्कूल के पास शराब दुकान खोलने का विरोध तेज
कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जनभावनाओं के खिलाफ फैसला वापस लो

जबलपुर। गोरखपुर मेन रोड पर सब्जी मंडी के निकट प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं में भारी विरोध है। सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी धार्मिक स्थल या शैक्षणिक संस्थान के आसपास शराब दुकान नहीं खोली जा सकती, इसके बावजूद आबकारी विभाग द्वारा दबाव में आकर नियम विरुद्ध लाइसेंस जारी किया गया है।विवादित स्थान के एक ओर शासकीय विद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थान हैं, जहां दिनभर छात्र-छात्राओं की आवाजाही रहती है, वहीं दूसरी ओर प्रसिद्ध अनगढ़ महावीर मंदिर स्थित है। इस संवेदनशील क्षेत्र में शराब दुकान खोलने को लोग जनभावनाओं के विरुद्ध बता रहे हैं। इसी दुकान का पिछले वर्षों में भी विरोध हुआ था, जिसके बाद तत्कालीन कलेक्टर ने लाइसेंस रद्द कर रोक लगा दी थी, लेकिन अब फिर से दुकान खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

जनहित में तुरंत रोकी जाए प्रक्रिया

पूर्व मंत्री तरुण भनोत और प्रदेश कांग्रेस सचिव गौरव भनोत के मार्गदर्शन में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर और स्कूल के पास शराब दुकान खोलना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सामाजिक वातावरण भी खराब होगा।प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद प्रीति अमर रजक, बंटी गुप्ता, सचिन खरे, मिंटू मिश्रा, प्रमोद पटेल, दीपक साहू, अभिषेक पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आबकारी विभाग ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak