khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल के 16 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

जबलपुर। जबलपुर मंडल पश्चिम मध्य रेल में 30 नवम्बर को माह नवम्बर 2025 के कुल 16 रेल अधिकारी/ कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इस हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में आज 28 नवम्बर शुक्रवार को सामान्य सेवानिवृत्ति  समारोह का आयोजन हुआ। 

इस अवसर पर  मंडल रेल प्रबंधक महोदय श्री कमल कुमार तलरेजा के द्वारा रेल सेवा से इस माह सेवानिवृत्त हो रहे समस्त रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज तथा गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान किये गये।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में सुनील कुमार चौरसिया, विपिन कुमार,  श्यामाराम, राजीव कुमार, विपिन कुमार प्रसाद, मुन्नालाल सहित सभी रेलकर्मियों को उनकी सेवा निवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाएँ दी गई। इस माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से मंडल रेल प्रशासन द्वारा किया गया।

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा के साथ वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध विश्वकर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रजनीकात साहू, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शची पत्ति नंदन एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री के. पी. सिंह के साथ कार्मिक एवं लेखा विभाग के समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak