khabar abhi tak

दूषित जल से निगरी में फैला संक्रमण , मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा, 62 प्रभावित, सभी स्वस्थ

  


स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से सभी मरीज स्वस्थ, 4 लोग मेडिकल कॉलेज रेफर

जबलपुर। जबलपुर के ग्राम निगरी के बाजार मोहल्ला में शनिवार की  रात अचानक उल्टी-दस्त की शिकायतें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। त्वरित उपचार और लगातार निगरानी के चलते सभी मरीजों की स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है। टीम अभी भी गांव में मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही मुख्य विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि भटनागर के नेतृत्व में स्वास्थ्य अमले ने घर-घर सर्वे कर इलाज प्रारंभ किया। जांच में 62 लोग उल्टी-दस्त से प्रभावित मिले। टीम पूरे दिन और रात वहीं डटी रही और सभी का उपचार किया।

मेडिकल में मरीजों की हालत स्थिर

निम्मी बाई पटेल (52), शिवकुमार पटेल (40), आलोक पटेल (14) और ज्योति श्रीपाल (32)  को एहतियाती तौर पर मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया था। वर्तमान में सभी की हालत स्थिर और सामान्य है। बीमारी के कारणों की जांच में सामने आया कि पेयजल आपूर्ति लाइन के वॉल्व में लीकेज होने से वाल्व वाले गड्ढे में कई दिनों से पानी भरा हुआ था। इस दूषित जल से संक्रमण और फंगस उत्पन्न हुई। विभाग ने तुरंत प्रभावित वॉल्व से जल सप्लाई बंद करवाई और सरपंच व सचिव को मरम्मत के निर्देश दिए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  विभाग ने भी पानी के सैंपल लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।

पानी के नमूने जांच के लिए भेजे

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची

घर-घर सर्वे, कुल 62 मरीज मिले

4 मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर, सभी सुरक्षित

दूषित जल सप्लाई का स्रोत चिन्हित

वॉल्व की सप्लाई बंद, सुधार कार्य शुरू

पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak